इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का सम्मान समारोह 5 फरवरी, सोमवार को शाम 6 बजे जिझोतिया भवन गांधीनगर में किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा रहेंगे तथा विशेष अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल रहेंगी।
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने बताया है कि नगर में खेलकर हॉकी के उच्च स्तर तक पहुंचे विवेक सागर का सम्मान जिला हॉकी संघ के बैनर तले होने वाल समारोह में नगर की सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, व्यापारिक, राजनैतिक संगठन, अधिवक्ता, डाक्टर्स, पत्रकार सहित अन्य संगठन भी करेंगे। उन्होंने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि इन दिनों इस शहर का यह खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम का सितारा है, इस खिलाड़ी के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का सम्मान 5 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com