इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल मंगलवार को इटारसी आये। यहां पहले ओवरब्रिज पर उनका आत्मीय स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। श्री अग्रवाल ने न्यास कालोनी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए इटारसी में अभियान प्रारंभ किया।
लॉकडाउन के बाद अनलॉक होने के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं को काम पर लगाने के उद्देश्य से मोदी सरकार की दूसरी पारी के पहला वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों से भरे पत्रक घर-घर पहुंचाने संपर्क अभियान शुरु किया। मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष माधव अग्रवाल इटारसी पहुंचे। संपर्क यात्रा की शुरूआत नाला मोहल्ला से की गई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मोदी सरकार के द्वारा पिछले एक वर्ष जनहितैषी कार्यों से पत्रक को नागरिकों को सौंपे। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ सतरस्ता स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे, जहां श्री अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि जिले के 20 मंडलों में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता परिवारों में जाकर आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संपर्क कर रहे है। मोदी सरकार 2.0 ने अनुच्छेद 370 के कलंक को हटाया है। नागरिक संशोधन कानून बनाकर पड़ोसी देशों में प्रताडि़त शरणार्थी को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान किया है। वहीं राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। कोरोना संकट काल में पूरी दुनिया ने मोदी के नेतृत्व का लोहा माना है।
इस दौरान विश्वनाथ सिंघल, अरुण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, जयकिशोर चौधरी, दीपक अठौत्रा, रामजीवन वर्मा, लीलाधर नामदेव, सोनू दीक्षित, पंकज चौरे, ऋषि दुबे, मुकेश मैना, शैलेन्द्र दुबे, उमेश पटेल, संध्या चौहान, विधि पचौरी, सरोज उईके, ममता मालवीय, सुनीता सप्ताल, राहुल चौरे, प्रशांत दीक्षित, जोगिन्दर सिंह, सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
आत्मनिर्भर भारत अभियान : किया परिवार संपर्क


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






