---Advertisement---

आदेश : नेशनल हाईवे किनारे के डेढ़ दर्जन होर्डिंग किये जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी अमले ने मंगलवार को नेशनल हाईवे किनारे खेड़ा से पुरानी इटारसी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा तक अवैध रूप से लगे होर्डिंग को तत्काल हटाकर जब्त कर लिया। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन होर्डिंग हटाए गए और गुरुनानक जयंती के होर्डिंग को आज छोड़ दिया। उनको कल हटाया जाएगा।

it121119 6
कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग रवीन्द्र कुमार ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, एसडीओ राजस्व और सीएमओ नगर पालिका को सोमवार को एक बैठक में निर्देश दिये थे कि वे मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 एवं मप्र संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करें और जिले में अवैध रूप से लगे विज्ञापन, होर्डिंग आदि के विरुद्ध कार्यवाही करें। यह भी आदेश हैं कि सक्षम अनुमति के बाद ही होर्डिंग का प्रदर्शन किया जाए। बता दें कि होर्डिंग की अनुमति के लिए शासन ने कलेक्टर को अधिकृत किया है।
कलेक्टर ने तत्काल समयसीमा बैठक में कमिश्रर के आदेश के पालन में सभी सीएमओ को निर्देश दिये कि सभी प्रकार के धार्मिक, राजनैतिक और अन्य प्रचार प्रसार संबंधित अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर को हटाने की कार्यवाही सख्ती से करें। कलेक्टर से प्राप्त निर्देशों के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम वर्मा ने राजस्व निरीक्षक बीएल सिंघावने, सहायक राजस्व निरीक्षक विकास बाघमारे के नेतृत्व में टीम बनाकर शहर से अवैध होर्डिंग हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करायी। टीम ने आज पहले दिन नेशनल हाईवे 69 किनारे खेड़ा से एसबीआई तिराहे पुरानी इटारसी तक लिफ्टर मशीन की मदद से 18 होर्डिंग हटाए हैं। कलेक्टर ने तीन दिन में सभी अवैध होर्डिंग हटाकर उनको रिपोर्ट करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.