सायकिल रैली निकाली, पौधरोपण किया
इटारसी। जीवन को सरल बनाने के लिए विज्ञान ने पहिए का अविष्कार किया था, लेकिन हम आराम पसंद हो गए और उसका अधिक से अधिक इस्तेमाल के आदी हो गए। हमारी यही कमजोरी ने हमें बीमारी देना शुरु कर दी है।
आज जरूरत है, सायकिल को अपनाकर जहरीले धुएं से बचकर पर्यावरण सुधार की। यह बात एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह में कही।
वे जिला युवा पत्र लेखक मंच द्वारा ड्रीम्स इंडिया क्लब के सहयोग से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को गांधी वाचनालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें सायकिल की
तरफ लौटना होगा ताकि शरीर स्वस्थ रहे। प्रौद्योगिकी ऐसी हो जो पर्यावरण का नुकसान न करे। हम ऐसे प्रॉडक्ट अपनाएं जो प्रकृति को नुकसान न करे। उन्होंने प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने को कहा। श्री गेहलोत ने सरकारी
योजना की जानकारी देते हुए क्लब के सदस्यों से 2 जुलाई को वृहद स्तर पर होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि हर सदस्य कम से कम दस पौधे अवश्य लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ
सुरेश दुबे ने की। इससे पहले सुबह 8 बजे से जयस्तंभ चौक से एक सायकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के नारे सहित गांधी स्टेडियम पहुंचे। रैली का नेतृत्व एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने किया। रैली सराफा बाजार होते हुए
भारत टाकीज, स्टेट बैंक रोड, देशबंधुपुरा से गांधी वाचनालय पहुंची। वाचनालय प्रांगण में अतिथियों ने नीम व बादाम के पौधे लगाए।
इस अवसर पर सीएमओ सुरेश दुबे ने दोनों संस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका
ने पिछले वर्ष विधायक वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत जो पेड़ लगाए थे उनमें से कुछ पेड़ यहां की जलवायु के अनुरूप नहीं होने के कारण सूख गए जिनके स्थान पर नए पेड़ लगाए जाएंगे और इस वर्ष भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा
रहे अभियान में नगरपालिका इटारसी द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा, आम जनता और संस्थाओं के लिए भी 15 जून से नपा द्वारा नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराये जाएंगे। युवा पत्र लेखक मंच के अध्यक्ष राजेश दुबे ने
स्वागत भाषण देते हुए संस्था की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। संचालन सौरभ दुबे ने और आभार प्रदर्शन मनीष रैकवार ने किया। कार्यक्रम में सुधांशु मिश्रा, सुरेश मालवीय, अभा सिंधु सभा से गोपाल सिद्धवानी, जनपद
सदस्य मनोज गुलबांके, राजकुमार दुबे, इरफान खान, सुनील दुबे, अशोक गुप्ता, रामविलास गौर, राजेश यादव, विनोद कसार, प्रमोद जैसवाल, मोहन मालवीय, डॉ.प्रफुल्ल गौर सहित पत्र लेखक मंच और ड्रीम्स इंडिया क्लब के अनेक
सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
ऐसे प्रॉडक्ट अपनाएं जो प्रकृति को नुकसान न करे : एसडीएम गेहलोत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com