---Advertisement---

कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी ने दी महिला कृषकों को बधाई

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों कृषि कर्मण अवार्ड पाने वाली इटारसी तहसील की दोनों महिला किसानों ने आज कमिश्रर, कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की।
इटारसी तहसील की दो महिला किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतर फसल उत्पादन के लिए कृषि कर्मण अवार्ड देकर सम्मानित किया था। आज इन्हीं दो महिला कृषक श्रीमती कंचन वर्मा व शिवलता मेहतो को नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर धनंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक एमएल छारी, उपसचालंक कृषि जितेन्द्र सिंह, परियोजना संचालक आत्मा एमएल दिलवारिया ने भी सम्मान करते हुए बधाई दी गई।
गौरतलब रहे कि जब से उपसचालंक कृषि जितेन्द्र सिंह जिले में पदस्थ हुए हंै तब से ही वे किसानों के हित मे बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनकी बेहतर कार्यशैली के चलते आज जिले के तीन लाख किसानों में से एक लाख के करीब किसान सीधे उनसे मोबाइल पर बात करते हैं। इतना ही नहीं विगत वर्ष वे जिले के कुछ किसानों को फ्रांस भी ले गये थे और फ्रांस की कृषि तकनीकी से भी अवगत कराया था। यह दूसरा मौका है जब जिले की दो महिला किसानों को कृषि कर्मण अवार्ड दिलाने उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह अपने साथ कर्नाटक ले गये। कृषि विभाग के एक जिम्मेदार अफसर ने जहां जिले की दो महिला किसान को कृषि कर्मण अवार्ड दिलाकर जिले का गौरव बढ़ाया वहीं प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.