---Advertisement---

कम मतदान वाले केन्द्रों में प्रतिशत बढ़ाने बने दल

By
On:
Follow Us

मातृशक्ति चौपाल, बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप गठित
इटारसी। शहर के जिन मतदान केन्द्रों में पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम है, वहां जागरुकता के लिए काम किया जाएगा। जहां महिला मतदाता मतदान में रुचि कम दिखाती हैं, वहां भी उनको मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप बनाए हैं। इस ग्रुप में महिला बाल विकास की सुपरवायजर, आशा, ऊषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नपाकर्मी और शिक्षक को शामिल किया गया है।
आज शाम नगर पालिका के सभागार में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम वंदना जाट, होशंगाबाद जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमिता बघेल, सीएमओ अक्षत बुंदेला, तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, उप संचालक सामाजिक न्याय प्रमिला वाईकर, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ज्योति साहू, परियोजना अधिकारी ग्रामीण सुरेखा सोनवलकर, सहायक परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास इटारसी शाहीन खान उपस्थित थीं। इस दौरान बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के समक्ष वीवी पेट मशीन का प्रदर्शन भी एसडीएम वंदना जाट ने अपनी उपस्थिति में कराया।

इन पर रहेगा फोकस
विधानसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव आयोग ने महिला मतदाताओं के अलावा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विशेष मुहिम चला रखी है। दरअसल, सबसे कम मतदान करने ये मतदाता ही पहुंचते हैं जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ नहीं पाता है। इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और शतप्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन दल प्रयास कर रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप का इंतजाम किया जा रहा है तो महिला मतदाताओं की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों में पिंक मतदान केन्द्र बनाएं जा रहे हैं। शहर में ऐसे करीब दस मतदान केन्द्र बनाने हैं।

ये हो रहे हैं प्रयास
जहां जेंडर गेप दिखाई दे रहा है, जहां मतदान का प्रतिशत कम रहता है, महिला मतदाता मतदान में रुचि नहीं दिखाती हैं, ऐसे स्थानों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ लेबल अवेयरनेस कार्यक्रम चलाना शुरु किया जा रहा है। आज इसी बात का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ये दल उन क्षेत्रों में जाकर इस बात की समीक्षा करेंगे कि यहां मतदान का प्रतिशत कम क्यों रहता है, कार्यक्रम को प्रभावी कैसे बनाएं ताकि लोग इसमें सहभागी बनें, ऐसे कम मतदान वाले क्षेत्रों में मातृशक्ति चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.