फैक्ट्री संचालक से पुलिस को नहीं मिल रही मृतक की शिनाख्त में मदद
इटारसी। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आज शाम करीब 5 बजे आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर नगर पालिका से तत्काल ही दमकल भेजी गई। सूचना पर तहसीलदार कदीर खान एवं टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य भी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। घटना के वक्त फैक्ट्री में तीन कर्मचारी मौजूद थे। आगजनी से फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो सकुशल निकल आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लोहारिया रोड पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है। फैक्ट्री का संचालन अभिमन्यु कठल करते हैं। फिलहाल आगजनी का कारण पता नहीं लग पाया है। फैक्ट्री के आसपास घटना के दौरान किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था जबकि प्रेस को भी उस दौरान दूर रखने का प्रयास किया गया। उल्लेखनीय है कि इस फैक्ट्री पहले भी आगजनी की घटना चुकी है। उस समय यहां कपास की गठानों में आग लगी थी।
आज शाम आग लगने की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका और आर्डनेंस फैक्ट्री से दमकलों ने जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकलों ने करीब दस-बारह फेरे लगाए हैं। इस मामले में देर रात तक पुलिस मृतक के परिवार का इंतज़ार करती रही।
टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य ने कहा कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फैक्ट्री संचालक से पुलिस को उसके विषय में कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक बुरी तरह झुलसा हुआ है, अत: उसकी पहचान करना मुश्किल हो रही है। टीआई का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है, मृतक के परिजनों के आने पर ही कुछ पता चल सकेगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com