पुलिस ने छीनकर डाला जलते पुतले पर पानी
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी केसला मंडल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। भाजपा का कहना है कि कमलनाथ ने यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री ( वाणिज्य) रहते हुए चीन को आयात शुल्क में भारी छूट दी थी जिसके परिणाम स्वरूप भारत के लघु एवं कुटीर उद्योग को बहुत भारी नुकसान हुआ और जिसके फल स्वरुप कांग्रेस पार्टी को चीन द्वारा बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस कृत्य को विशुद्ध रूप से देशद्रोह मानती है और आज मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक संगठनात्मक मंडल में कमलनाथ का पुतला दहन किया। केसला मंडल में मुख्य बाजार बजरंग मंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस अवसर पर Bjp kesla मंडल के प्रभारी शैलेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री सुशील बरकड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी राठौर, शिवनाथ यादव, हरी श्रीवास, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील बाबा, युवा नेता अजय बाजपाई, अमित यादव, निलेश ठाकुर, शानू राठौर, विष्णु सिरोहिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुतला दहन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग 8 अधिकतम 20 कार्यकर्ताओं की निर्धारित उपस्थिति का पालन भी किया।
केसला में भाजपा ने Ex-CM का पुतला किया आग के हवाले


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






