होशंगाबाद। आज कोरीघाट पर शास्त्री वार्ड के पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तेज कुमार गौर ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कर्मचारी योद्धाओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें नगर की जनता की ओर से धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया।
श्री गौर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु स्वागत करने विशेष आग्रह कार्यकर्ताओं से किया था। इसी कड़ी में आज नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर राजेश नरवारे, भगवान दास, धीरज, कैलाश, धर्मेंद्र, दिलीप दास एवं जल प्रदाय शाखा के दीपक शुक्ला, केवल पचौरी, दुर्गा प्रसाद एवं अन्य महिला-पुरुष कर्मचारियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में तेज कुमार गौर, प्रसन्ना हर्णे, राजेश पटेरिया, जयबाला निगम, आशीष दुबे उपस्थित रहे।
कोरोना वारियर्स का सम्मान किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









