इटारसी। गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा ने गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में आज गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन में सिख समाज के साथ ही पंजाबी समाज व अन्य धर्मों के अनुयायियों ने भी शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दोपहर में गुरुद्वारा से प्रारंभ नगर कीर्तन शहर के बाजार क्षेत्र के साथ ही सूरजगंज, मालवीयगंज, ईदगाह मोहल्ला, नेहरुगंज होकर वापस गुरुद्वारा में संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वच्छता को सर्वोपरि मानते हुए समाज के इस नगर कीर्तन में समाज के बच्चे और वरिष्ठ सड़क पर झाड़े लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही सड़कों की धुलाई भी की गई। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बैंड ने भी नगर कीर्तन में जोरदार प्रस्तुति दी और कई प्रकार के करतब भी दिखाए।
गुरुसिंघ सभा ने निकाला नगर कीर्तन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







