इटारसी। सिखों के दसवे गुरु, गुरु गोविंद सिंघ का प्रकाशोत्सव 5 जनवरी को यहां गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह पाठ साहिब उपरांत कीर्तन रागी सिंघ एवं हजूरी जत्थे द्वारा गुरुवाणी होगी। बाहर से आए रागी जत्थे बलवीर सिंघ उना हिमाचल प्रदेश और सतनाम सिंघ रूद्रपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंघ छाबड़ा ने बताया कि नितनेम पाठ से हजूरी जत्था एवं रागी जत्था कीर्तन करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंघ ने हिन्दु पंथ की रक्षा के लिए अपने चारों साहबजादों का बलिदान दिया। उन्होंने भी लड़ते-लड़ते अपने प्राणों को त्यागा। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर दोपहर 1 बजे से गुरु का लंगर होगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
गुरु गोविंद सिंघ का प्रकाश पर्व कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com