इटारसी। आज नव अभ्युदय संस्था ने शहर के गौसेवकों का सम्मान किया। समिति का मानना है कि कॉरोना के कारण लॉक डाउन में भी ये गौ सेवा करते रहे, लॉक डाउन में गौ सेवा करने में बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा।
ऐसे कोरॉना वॉरियर्स गौ सेवक लखन कश्यप, अभिजीत यादव, दीपक पटोदिया, निर्भय अहिरवार, वीरू बाथरी, मोनिश दमाड़े को सम्मान देकर भविष्य में सतत कार्यरत हेतु शुभकामनाएं दी। समिति से अध्यक्ष सुमन सिंह सहित सोनिका कनोजिया, शीतल मालवीय आदि उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
गौ सेवकों का किया सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com