---Advertisement---

ग्यारहवीं लाइन में महिला ने लगाई फांसी

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज सुबह 11 वी लाइन स्थित शर्मा परिवार की एक महिला ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। महिला के शव को परिजन लेकर शासकीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पति श्वेतांग शर्मा ने पुलिस को घटना की खबर की।

VRIDANVAN GARDEN, ITARSI
इटारसी का सर्वसुविधायुक्त मैरिज गार्डन

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक महिला का नाम स्वाति और उसके पति का नाम श्वेतांग शर्मा बताया जा रहा है। मृतिका की एक 4 वर्षीय पुत्री है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की मोबाइल पर सूचना दी है, उनके आने के बाद घटना के विषय में कुछ और जानकारी मिलने की संभावना है।
टीआई रामस्नेह चौहान ने बताया कि घटनास्थल सील कर दिया है, मृतका के मायके वालों के आने के बाद एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। महिला ने सुसाइड नोट लिखा या छोड़ा है कि नहीं यह घटनास्थल पर जाकर ही पता चलेगा। महिला के मायके वाले अमरावती और जबलपुर से आ रहे हैं। इसके बाद शव पंचनामा की कार्यवाही की जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.