---Advertisement---

घोड़ाडोंगरी में 15 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल

By
On:
Follow Us

प्रभारी मंत्री के निर्देश पर वन विभाग ने दी एनओसी शिलान्यास करने मंत्री श्री आर्य स्वयं आएंगे
सचिन अग्रवाल
घोड़ाडोंगरी। नगर में 15 करोड़ की लागत से राज्य शासन द्वारा स्वीकृत मॉडल हॉस्पिटल बनने की राह में आ रही सारी अड़चनें प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य के हस्तक्षेप के बाद दूर हो गई हंै। वन विभाग ने भी अपने स्वामित्व वाली बरेठा रोड स्थित लगभग एक एकड़ जमीन मॉडल हास्पिटल बनाने आवंटित कर दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा ने बताया कि अस्पताल का शिलान्यास करने प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य स्वयं घोड़ाडोंगरी आएंगे। गौरतलब है कि मप्र शासन के स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा दिसंबर 2016 में घोड़ाडोंगरी में मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दी थी। इस अस्पताल के निर्माण हेतु न्यूनतम एक एकड़ भूमि की आवश्यकता थी, लेकिन भूमि उपलब्ध ना होने के कारण मामला खटाई में पड़ गया था। भूमि की कमि की वजह से घोड़ाडोंगरी को मिली बड़ी सौगात ना छिन जाए इस बात से चिंतित पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ने विधायक मंगलसिंह धुर्वे के साथ मिलकर घोड़ाडोंगरी में बरेठा रोड स्थित वन विभाग की भूमि खसरा नंबर 728 के आवंटन के प्रयास किए थे। लेकिन वन विभाग ने उक्त भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा ने बताया कि सारणी नगरपालिका चुनाव से लौटते हुए प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य जब घोड़ाडोंगरी में पूर्व संसदीय सचिव श्री उईके के निवास पर रुके तब उन्हें मामले की जानकारी देकर भूमि आवंटन कराने का आग्रह किया। इस पर प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने तत्काल ही कलेक्टर शशांक मिश्र से फोन पर चर्चा की और श्री उईके द्वारा दिया प्रस्ताव एवं पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु मौके पर मौजूद बैतूल नपाध्यक्ष अलकेश आर्य के हस्ते कलेक्टर के पास भिजवाया। इसके दो दिनों के भीतर ही प्रभारी मंत्री की कलेक्टर से दो बार चर्चा हुई और अंतत: अपनी भूमि पर अस्पताल बनाने वन विभाग ने एनओसी जारी कर दी। पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निर्देश पर वन विभाग ने राजस्व विभाग से वन विभाग के काष्ठागार के लिए आवंटित भूमि खसरा क्रमांक 728 और 478 दोनों में से किसी भी भूमि पर अस्पताल बनाने अपनी एनओसी दे दी है। इस मामले में डीएफओ संजीव झा के हस्ताक्षर से एक पत्र बीएमओ संजीव शर्मा को प्राप्त हुआ है जिसमें उक्त दोनों ही रकबे में किसी पर भी अस्पताल बनाने में वन विभाग की अनापत्ति की बात कही गई है। घोड़ाडोंगरी को मिली इस सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य, वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, विधायक मंगलसिंह धुर्वे, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, कलेक्टर शशांक मिश्र, वन विभाग के उच्चाधिकारियों, सीएमएचओ डॉ मौजेस, बीएमओ संजीव शर्मा सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.