इटारसी। ट्रेन क्र्रमांक 22351 में मुगलसराय से यशवंतपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री को चलती ट्रेन में पत्थर लगने से वह घायल हो गया। पत्थर उसकी आंख के पास लगा है। यात्री ट्रेन की खिड़की के पास बैठा था और घटना
जबलपुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद की बतायी जा रही है। यात्री को यहां उतारकर सरकारी अस्पताल में उपचार दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22351 एक्सप्रेस के कोच एस-6 की बर्थ नंबर 63 पर मुगलसराय से यशवंतपुर जा रहे यात्री मोहम्मद आजम ट्रेन की खिड़की के पास बैठा था। ट्रेन जब जबलपुर रेलवे स्टेशन से निकली तो किसी ने ट्रेन की
तरफ जोरदार पत्थर मारा जो यात्री की आंख के थोड़ा सा ऊपर जाकर लगा। चोट से यात्री लहूलुहान हो गया। इटारसी में यात्री के परिजनों की सूचना पर उसे यहां उतारकर रेलवे अस्पताल के डॉ. ऋषि साहू ने प्राथमिक उपचार देकर डॉ.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल भेजा जहां उसे उपचार दिया गया।
चलती ट्रेन में यात्री की आंख में लगा पत्थर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







