इटारसी। आज शाम पंजाबी महिलाओं का एक संगठन पंजाबी महिला विकास समिति का गठन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक चौराह पर स्थित एक रेस्तरॉ में हुई पंजाबी महिलाओं की बैठक में समिति का गठन किया। यह संगठन शहर के सुविधा विहीन स्कूलों, जरूरतमंद समाज के सदस्यों की मदद करेगा।
नवगठित संगठन में अध्यक्ष सिमरन सलूजा और सचिव रानी बावेजा को सर्वसम्मति से चुना गया। संगठन के अन्य सदस्यों में पिंकी जुनेजा, निशा सलूजा, अमरजीत सलूजा, मोना, कंवलजीत छाबड़ा, रश्मित आदि मनोनीत किए गए। सचिव रानी बावेजा ने बताया कि महिलाओं का यह संगठन सामाजिक कार्यों के प्रति भी अग्रसर रहेगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जरूरतमंदों की मदद करेगी पंजाबी महिला विकास समिति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com