इटारसी। अवाम नगर में पशुपतिनाथ धाम मंदिर समिति द्वारा लॉक डाउन की अवधि में गरीबों को भोजन और भोजन किट की मदद की जा रही है। समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान के द्वारा इस कोरोना नामक महामारी जैसी आपदा में निरंतर गरीब और जरूरमंदों को प्रतिदिन भोजन की पूरी सामग्री का किट वितरण कराया जा रहा है।
आज मंदिर में कोरोना के महा योद्धा माने जाने वाले स्वच्छता कर्मी श्रमिक जनों का पुष्प द्वारा अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान ने स्वागत सम्मान किया। मंदिर के आचार्य मधुसूदन महाराज, पप्पू पटैल, राकेश बोरासी, आयुष श्रीवास्तव, हेमराज यादव, सुनील अग्रवाल संतोष कुशवाहा ने भोजन की पूरी सामग्री की किट प्रदान की।
जारी है गरीबों को भोजन किट देने का काम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







