इटारसी। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के सामने वाहन स्टैंड के पास लगाये गए बैरियर से रेल यात्रियों को आवागमन में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए आज मंगलवार को रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजा तिवारी ने स्थानीय रेल अधिकारियों को अवगत कराया और इसे ट्रेन आने के वक्त हटाने की मांग की।
श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने इटारसी स्टेशन अधीक्षक राजीव चौहान एवं आरपीएफ़ एसआई डीपी सिंह को इसके विषय में अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आने के समय बैरियर को खुला रखें जिससे यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। रेलवे अधिकारियों ने उनकी मांग पर तत्काल समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया है।
ट्रेन आगमन के समय बैरियल खुला रखें : तिवारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







