इटारसी। उत्तरप्रदेश की एक दंपत्ति के यहां लाड़ली का जन्म हुआ है। उनके यहां यह खुशी तब आयी जब वे कुर्ला से इलाहाबाद जा रहे थे। ट्रेन में ही महिला ने एक कन्या को जन्म दिया। सूचना के बाद महिला और बच्ची को यहां उतारकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2165 रत्नागिरी एक्सप्रेस से महिला नंदिनी बेगम पति मुबारक अली 23 वर्ष अपने भाई अकरम के साथ इलाहाबाद जा रही थी कि खंडवा से इटारसी के बीच उसे प्रसव पीड़ा हुई। महिला यात्रियों की मदद से उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर यहां दोनों को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
ट्रेन में जन्मी लाड़ली, अस्पताल में किया भर्ती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







