इटारसी। करीब ढाई माह पूर्व ग्राम सोनतलाई में एक महिला से लूट करने वाले एक आरोपी को तवानगर पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। इसी तरह से एक अन्य स्थायी वारंटी को भी पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया है।
एसडीओपी अनिल शर्मा ने बताया कि तवानगर थाना अंतर्गत ग्राम सोनतलाई में 24 मई को महिला बुधवाड़ा निवासी महिला सुमनबाई के साथ लूट की वारदात हुई थी। लूट के मामले में तवानगर पुलिस ने एक आरोपी संतोष बसोड़ को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी बबलू को घटना के तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी बागरातवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला से नगदी और चांदी की पायल आदि लूटकर ले गए थे। अभी आरोपी संतोष को तवा नगर पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
ढाई माह पुरानी लूट के मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com