इटारसी। ग्राम पथरोटा (Village Patrota) में तीन युवकों ने मिलकर एक आदिवासी युवक से बेवजह विवाद करके मारपीट की है। मामले में पथरोटा थाने में मारपीट के साथ ही एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) का प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है।पथरोटा पुलिस (Patrota Police) से मिली जानकारी के अनुसार पथरोट में वंदना स्टोर के पीछे स्थित कालोनी के पास तीन लड़के बैठे थे, इस दौरान वहां से गुजर रहे शुभम पिता शंकरलाल धुर्वे 16 वर्ष को बिना वजह विवाद करके पराग दुबे और अभिषेक चौरे नामक युवकों ने मारपीट की। घटना में उसकी आंख में चोट आयी है। उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के अलावा एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण भी पंजीबद्ध किया है।
तीन युवकों ने मिलकर एक से की मारपीट


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






