होशंगाबाद। सन् 2008 से शुरू हुए नदी महोत्सव के प्रेरणास्त्रोत विश्व में नदियों को स्वच्छ, निर्मल बनाने का संकल्प देने वाले स्व. अनिल माधव दवे आज हमारे बीच नहीं है मगर उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य नदियों के संरक्षण का हम सबको सौंप गए हैं, वह हमें मिल जुलकर पूरा करना है।
यह बात 16 एवं 17 मार्च से शुरू होने वाले दो दिवसीय नदी महोत्सव के मां नर्मदा एवं तवा के संगम पर स्थित बान्द्राभान में नदी महोत्सव के भूमिपूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जिले भर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्व. दवे ने अपना पूरा जीवन देश व नदियों के स्वच्छता पर समर्पित कर दिया था। उन्होंने देश की विलुप्त होती नदियों एवं बढ़ते प्रदूषण के बारे में गहन अध्ययन कर सरकार व समाज को आने वाली जल की समस्या से अवगत कराया। उनके बनाए इस महत्वपूर्ण नदी महोत्सव कार्यक्रम को हमें हमेशा कायम रखना है व कार्यक्रम उनके बताए मार्ग पर और अधिक जागरुकता के साथ देश विदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए इसके लिए हम सबकी भागीदारी निरंतर बनी रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मप्र के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, बैरसिया विधायक व नदी महोत्सव के न्यासी विष्णु खत्री, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया नारोलिया, पीयूष शर्मा, विश्वनाथ सिंघल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, पार्टी जिला उपाध्यक्ष डालचंद मीना, संदेश पुरोहित, प्रसन्ना हर्णे, प्रीति शुक्ला, माधवदास अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, बहादुर चौधरी, जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, विवेक गौर, राममोहन राजपूत, मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, डॉ. नीरज जैन, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, कल्पना देवीदयाल यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशू राने, नागेन्द्र तिवारी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दिनेश तिवारी, विकास नारोलिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मंडलोई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुर्तजा खान, अभिषेक तिवारी, राहुल चौरे, अक्की दुबे सहित जिले के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
दवे जी नहीं है पर नदी महोत्सव है : भगत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com