होशंगाबाद (परेश मसीह)। चोरों के आतंक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रसूलिया के प्रताप नगर इलाके में एक संदिग्ध चोर ने दो मकानों के ताले तोड़ दिए। चोर को लोगों ने देख लिया तो वह भागने लगा लेकिन, मोहल्ले के युवकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के मुताबिक प्रताप नगर दोपहर 12 बजे के करीब श्रवण वर्मा के घर में घुसकर ताला तोडऩे का प्रयास किया। लेकिन ताला नहीं टूटा। इसके बाद चोर ने मनीष पटेल के घर के नीचे के मकान का ताला तोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने चोर को घर में घुसते हुए देख लिया। लोगों से बचने के लिए चोर प्रताप नगर से भाग गया।
एसपीएम गेट के पास पकड़ाया
चोर लोगों से बचने के किये एसपीएम गेट नंबर चार की तरफ भागा। इलाके के युवकों ने घेराबंदी कर उसे गेट के सामने से पकड़ लिया। घटना की सुचना मिलने पर देहात थाना मोबाइल ने चोर को हिरासत में लिया।
झडिय़ों में मिला टूटा ताला : चोर ने मनीष पटेल के घर के टूटे ताले को एसपीएम गेट के पास झडिय़ो में फेंक दिया था। बाद में चोर की निशानदेही और ताला झाडिय़ों से मिल गया है।
दिन में सूने आवास का ताला तोड़ते पकड़ाया संदिग्ध
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








