होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी पिपरिया नगर एवं पिपरिया ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय पिपरिया गल्ला मंडल में संपन्न हुई। बैठक में पिपरिया नगर मंडल अध्यक्ष गोपालदास दूदानी, पिपरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम रघुवंशी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को बताया। बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता हिम्मतसिंह मुख्त्यार, राजेन्द्र हरदेनिया, लोकतंत्र सैनानी संघ मल्लुसिंह ठाकुर, अनंतराम साहू, नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, जिला मंत्री गिरधर मल्ल, पवन वालिया, लालजी छीपा, सत्यम साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में वहीं सोहागपुर मंडल की बैठक विधायक निवास सोहागपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, महामंत्री मंगेश माहेश्वरी, गोविंद मेहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव से अधिक मतों से विजयश्री दिलाने का आव्हान किया। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष भरत पटेल, राघवेन्द्र पटेल, भगवान सिंह सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नगर एवं ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न
For Feedback - info[@]narmadanchal.com