इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन 29 अप्रैल से 3 मई तक परशुराम भवन में कार्यक्रम परशुराम जयंती के कार्यक्रम आयोजित करेगा। संगठन की अध्यक्ष श्रीमती वंदना ओझा ने बताया कि 3 मई को आयोजन के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने महिला संगठन की सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि परशुराम जयंती के कार्यक्रम 11 बजे से होंगे और शाम को 5:30 से 9:30 तक ही चलेंगे। 2 मई को आनंद मेले का आयोजन होगा। इसमें समाज की महिलाएं स्टाल्स लगाएंगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
परशुराम जयंती : आयोजन 29 अप्रैल से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com