इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की एक बैठक यहां ठाकुरजी गार्डन, न्यास कॉलोनी में हुई। नगर मंडल भाजपा के नवनियुक्त मंडल प्रभारी सुनील राठौर के स्वागत एवं परिचय हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. बैठक का शुभारंभ संगठन के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला भाजपा संगठन द्वारा भाजपा संगठन के समस्त मोर्चे, प्रकोष्ठों, आयामों के संयोजन हेतु जिले के समस्त मंडलों में प्रभारी नियुक्त किये हैं, नगर मंडल इटारसी में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर को मंडल प्रभारी का दायित्व मिला है। नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन के द्वारा सभी उपस्थित नगर मंडल पदाधिकारियों, समस्त मोर्चे प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं समस्त उपस्थित वार्ड अध्यक्षों का परिचय सुनील राठौर से कराया. सुनील राठौर ने स्वयं के परिचय के साथ साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश चंद्र मैना के द्वारा किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष रामजीवन वर्मा ने किया।
बैठक में विश्वनाथ सिंघल, संदेश पुरोहित, मुर्तुजा खान, संजय खंडेलवाल, उमेश पटेल, लीलाधर नामदेव, मधु वैष्णव, रेखा रैकवार, प्रिया मैना, पूरन मेषकर, पार्थसिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, गोलू मालवीय, जोगिन्दर सिंह, राहुल चौरे, प्रदीप रैकवार, मनीष ठाकुर, रूपचंद अहिरवार, मंजीत कलोसिया, ज्वाला सिंह भाट, दिलीप पटेल, बृजेश यादव, शुभम गौर, विशाल पटेल, नरेंद्र राजपूत, हरिलाल यादव, अशोक मालवीय, लक्ष्मीनारायण चौहान, बिक्कु ठाकुर, कमलप्रीत सिंह, विशाल कुशवाहा, अमरसिंह राजपूत, अमित महतो, सुनील गौर, पप्पू कुरेले, रिंकू गढ़वाल, राजेश मालवीय, प्रकाश मोटवानी, विशाल पटेल, रजत रैकवार, शैलेन्द्र रैकवार, ममता मालवीय, प्रत्यक्ष दुबे, शशांक मालवीय सहित समस्त अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com