होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठनमंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी की सहमति से प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्या चौहान ने मंडल संयोजकों की घोषणा की है। बनखेड़ी मंडल संयोजक के पद पर कोमल पटेल, पिपरिया नगर संयोजक के पद पर संदीप साहू, सिवनी मालवा नगर संयोजक के पद पर अशोक पाराशर, केसला मंडल संयोजक के पद पर कन्हैया लाल सराठे, होशंगाबाद ग्रामीण मंडल संयोजक के पद पर सतीश चव्हान, सोहागपुर मंडल संयोजक के पद पर चेतन मीणा, आरी मंडल संयोजक के पद पर मुकेश दुबे को नियुक्त किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक घोषित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com