इटारसी। कमला नेहरू पार्क के मेन गेट के सामने बदमाश अली ईरानी ने अपने दो साथियों के साथ एक व्यक्ति पर अड़ीबाजी करते हुए चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने लात, घूंसे से भी मारपीट की और चाकू मार दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमला नेहरू पार्क गेट के सामने मुख्य बाजार में अली ईरानी ने अपने दो साथियों के साथ अनि पिता हीरालाल चौहान, 40 वर्ष के साथ अड़ीबाजी करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और उसकी जांघ में चाकू मार दिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ धारा 307, 341, 294, 34, 2(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट की कार्रवाई की है। घायल अनिल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में उपचार दिया गया।
बदमाश अली ईरानी ने मारा चाकू
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







