होशंगाबाद। लगातार दो बार प्रदेश के मुख्य रेल जंक्शन इटारसी में बम की अफवाह के बाद अब संभाग मुख्यालय के रेलवे स्टेशन होशंगाबाद को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।
हंड्रेड डायल भोपाल को मिली सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित भारी पुलिस बल सर्चिंग में जुट गया है, होशंगाबाद रेलवे स्टेशन की सघन तौर पर जांच चल रही है। आरपीएफ, जीआरपी और सिटी पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 और 2 के साथ ही प्रतीक्षालय, वाहन स्टैंड पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। होशंगाबाद के अलावा राजधानी भोपाल में भी रेलवे स्टेशन पर बम होने की धमकी मिलने की खबर है। सूचना मिलते ही बम स्क्वाड सहित मौके पर भारी पुलिस बल ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस को कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
रेलवे को बम होने की सूचना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी एवं बम स्क्वाड की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की भी बम स्क्वाड ने तलाशी ली। होशंगाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी हंड्रेड डायल भोपाल को सूचना मिली थी। इसके बाद होशंगाबाद पुलिस भी स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। फिलहाल पुलिस सर्चिंग जारी है।
बम की धमकी के बाद रेलवे स्टेशन की सघन तलाशी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








