इटारसी। पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना इटारसी के अपराध क्रमांक 261/2018 धारा 376, 450 का आरोपी पम्मी उफऱ् सावन पिता शंकर लाल मालवीय, उम्र 26 साल, निवासी वार्ड क्र.13 नाका बाराद्वारी नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रम रजक के निर्देशन में एसआई अंजना भलावी, एसआई अनूप बघेल, आरक्षक राजेश पवार ने नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ से गिरफ्तार किया है।
उधर रामपुर पुलिस ने अड़ीबाजी के एक आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। एएसआई एमएस बट्टी ने बताया कि ग्राम मेहराघाट में वहीं के निवासी जयराम कीर पिता कृष्ण अवतार 25 वर्ष ने अड़ीबाजी की थी। उसे काफी तलाश किया लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आज वह गांव के पास ही एक खेत में भूसा मशीन चलाते हुए मिल गया। उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है।
बलात्कार का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







