बस चालक का ध्यान हटा और मार दी टक्कर

Post by: Manju Thakur

इटारसी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पिपरिया जा रही मुख्य नगर पालिका अधिकारी इटारसी के वाहन में आज सुबह पुलिस थाने के पास एक निजी यात्री बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आयी है, अलबत्ता वाहन बाएं तरफ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। सीएमओ अक्षत बुंदेला ने बताया कि वे दूसरे वाहन में हैं, जबकि घटना के वक्त उनके वाहन में करीब चार लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, जिनको दूसरे वाहन से पिपरिया रवाना कर दिया है।
जीप में पिपरिया जा रहे राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वाहन में उनके अलावा भगवान सिंह राजपूत, स्वदेश तिवारी, अंकुर तिवारी भी थे। सभी सुरक्षित हैं और दूसरे वाहन से पिपरिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस चालक बस चलाते हुए पुलिस थाने की तरफ देख रहा था और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाने में जाकर सूचना दी है। कुछ पुलिस कर्मी भी आ गए थे। इसके बाद क्या हुआ वे नहीं जानते। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

error: Content is protected !!