इटारसी। अंडमान एक्सप्रेस के कोच एस-3 की बर्थ नंबर 60 पर यात्रा कर रही एक महिला का बैग चुराते एक चोर को ट्रेन के यात्रियों ने पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे की बतायी जा ही है। यात्रियों ने जबलपुर के रानीताल निवासी उक्त छोटू उर्फ प्रदीप सिद्दीकी नामक चोर को जीआरपी को तो सौंप दिया है, लेकिन बैग चोरी होने से बच गया तो महिला ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी। जीआरपी थाना प्रभारी बीएस चौहान ने बताया कि महिला के साथ क्यूआईटी भेजी है।
बैग चुरा रहे चोर की यात्रियों ने की धुनाई, जीआरपी को सौंपा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







