---Advertisement---

भगवान परशुराम का हवन, पूजन, अभिषेक कर मनायी जयंती

By
On:
Follow Us

इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज ने आज अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा से मनायी। समाज के पहली लाइन स्थित भवन में अत्यंत कम संख्या में पहुंचकर भगवान की पूजा की गई तथा नेहरुगंज के मंदिर में भगवान परशुराम का अभिषेक, हवन और पूजन किया गया। इस अवसर पर वैश्विक बीमारी कोरोना से बचाव के लिए प्रार्थना की गई।
परशुराम जयंती के अवसर पर सबसे पहले सुबह श्री परशुराम भवन दूसरी लाइन में पूजन कार्य किया गया जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला महासचिव संदेश पुरोहित, मनीष जोशी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुनील पांडेय अल्लू सर, सर्वेश शर्मा, राजेश शर्मा मंडीदीप आदि शामिल हुए।
इसके बाद शीतल माता मंदिर नेहरूगंज में स्थापित भगवान परशुरामजी की प्रतिमा भी का पूजन, अभिषेक, हवन हुआ। इस कार्यक्रम में जितेन्द्र ओझा, दिनेश उपाध्याय, प्रकाश दुबे, अनिल तिवारी, गजानन तिवारी, रवि सावदकर, चंद्रमोहन दुबे, सूर्यप्रकाश मिश्रा, गुल्लू उपाध्याय, विनोद शर्मा, संजू मिश्रा, आदि उपस्थित थे। पूजन, अभिषेक कार्य पं मोहन गुरुजी ने कराया।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉक डाउन के चलते समाज ने इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती के सारे कार्यक्रम निरस्त करके केवल पूजन-अभिषेक कराने का निर्णय लिया था जिसमें समाज के कम से कम सदस्य फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए हैं। समाज के अन्य परिवारों ने अपने घरों पर ही परशुराम की पूजा-अर्चना की।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.