इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, होशंगाबाद के गठन को आज एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर सूरजगंज स्थित नगरपालिका अध्यक्ष के निवास भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह किया। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जिन्होंने सन 1980 से 2000 तक के संघर्षकाल में पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में शिवनारायण चौधरी, हरवंशलाल हूरा,सुभाष मालवीय, लीलाधर नामदेव, राजसिंह राजपूत,हरिलाल बडोले, हरिलाल यादव, अनुराग सिंह ठाकुर,जहीर अली, दिनेश श्रीवास का पुष्पहार, शाल-श्रीफ़ल से सम्मान किया। प्रेमशंकर चौधरी, मोहनदास गौर एवं बारेलाल पटेल का उनके निवास पर पहुंच कर सम्मान किया। पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजसिंह राजपूत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के पूर्व कार्यकर्ता लीलाधर नामदेवने पार्टी के संघर्षकाल के दिनों के संस्मरण सुनाए।
जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने अपने युवा मोर्चा अध्यक्ष के कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी के संघर्ष काल के समय आगे बढ़कर संगठन को मजबूत करने में उस समय सक्रिय रहे कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। इस अवसर पर पार्थ सिंह राजपूत, राकेश जाधव, अभिषेक तिवारी, मयंक मेहतो, मंजीत कलोसिया, गोपाल शर्मा, प्रिंस सलूजा, शुभम राठौड़, गौरव बड़कुर, सौरभ मेहरा, संजय मालवीय, आकाश यादव, रोहित वेशकर, महेंद्र सिंह गोंड, पवन उसरेटे, गोविंद मेहतो, अजीत बड़कर, मनीष यादव सहभागी बने।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com