इटारसी। नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला के प्रथम नगर आगमन पर वृंदावन गार्डन न्यास कॉलोनी में उनका स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के स्थापना दिवस और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर्व मनाने को लेकर जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, जिला महामंत्री मुकेश मैना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, विश्वनाथ सिंहल, डॉ नीरज जैन, धनपाल पटेल, सुनील तिवारी, रघुवंश पांडेय, शैलेन्द्र दुबे, गोपाल शर्मा, सौरभ मेहरा, गौरव बड़कुर, शुभम ठाकुर, ऋषभ चौहान, संजीव हुरा, संदीप तिवारी, जागृति भदौरिया, सीमा पांडेय, संगीता मालवीय एवं अन्य वरिष्ठजन, महिला मोर्चा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक इटारसी मंडल में शक्ति केंद्र सम्मेलन, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होना है। संचालन मंडल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने किया एवं आभार सौरभ मेहरा ने किया।