इटारसी/होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां जयस्तंभ चौक पर त्रिपुरा एवं नागालैण्ड राज्य में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, गुलाल उड़ाया और जमकर नृत्य किया।
शाम 6 बजे पार्टी के कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पर जुटे और पूर्वोत्तर में पार्टी की जीत पर सभी ने खुशियां मनायी। केसरिया ग़ुलाल उड़ाते हुए ढोल की थाप पर सभी ने नाचते हुए, एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और विजयोत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बताया कि त्रिपुरा, नागालैंड की यह जीत एक अविस्मरणीय क्षण है। सैंकड़ों अनाम कार्यकर्ताओं की सालों की मेहनत और बलिदान का फल है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि पार्टी को पूर्वोत्तर में यश मिला।
इस दौरान संदेश पुरोहित, कल्पेश अग्रवाल, मुकेश चंद्र मैना, लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, पार्थ सिंह राजपूत, प्रमोद पगारे, अभिषेक तिवारी, उमेश पटेल, राहुल चौरे, दिलीप पटेल, संजय खंडेलवाल, संदीप मालवीय, बृजेश यादव, मंजीत कलोसिया, अशोक मालवीय, विशाल चावरे, मयंक मेहतो, प्रशांत दीक्षित, गोपाल शर्मा, सौरभ मेहरा, सत्यम चौधरी, प्रदीप उइके, धर्मेंद्र वर्मा, विशाल पटेल, जतिन बतरा, आसिफ अली, अमज़द खान, शैलेश योना, आदित्यआचार्य, सुधीर गुप्ता, शशांक मालवीय, मनीष जैसवाल, मनीष यादव, गोविंद मेहतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
होशंगाबाद में मना जीत का जश्न
संभागीय मुख्यालय पर होशंगाबाद नगर मंडल द्वारा त्रिपुरा एवं नागालैंड राज्य में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत कोई छोटी जीत नहीं है, यह पार्टी के उन राज्यों के रहने वाले हर एक कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दिया तप है जो कि हमें देश के दो पूर्ववर्ती राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में भारी मतों से जीते हंै। इस अवसर पर शंभू सोनकिया, पीयूष शर्मा, गोविंद गोदरे, प्रसन्ना हर्णे, सुनील राठौर, सुधीर तिवारी, दिनेश तिवारी, देवीदयाल यादव, पूनम मेषकर, विकास नारोलिया, कपिल राठौर, सत्या चौहान, मनीष परदेशी, वैभव सोलंकी, ज्योति डेहरिया, संदीप लोंगरे, रजनी यादव, जयबाला निगम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।