इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह शुक्रवार 10 नवंबर को इटारसी आएंगे। वे यहां कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन से पटना जाएंगे।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने बताया कि श्री कुशवाह भोपाल से सड़क मार्ग से सुबह 9 बजे इटारसी रेस्ट हाउस आएंगे। यहां संगठन के कार्यकर्ताओं और पार्टी के साथियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कुछ देर कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद सुबह 10 बजे पुणे-पटना एक्सप्रेस से वे पटना जाएंगे। श्री चौधरी ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से श्री कुशवाह का स्वागत करने सुबह 9 बजे रेस्ट हाउस पहुंचने का अनुरोध किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल आएंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com