---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी : सांसद ने किया बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा के पक्ष में आज सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर व्यापारियों से समर्थन मांगा। सांसद श्री सिंह के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने भी जनसंपर्क किया है। सांसद श्री सिंह ने विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
आज दोपहर सांसद राव उदयप्रताप सिंह नवमी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जी-जान से जुटने का आह्वान किया। सांसद श्री सिंह ने आज राम-रहीम हम्माल यूनियन के सदस्यों से मुलाकात करके भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया है।
जनसंपर्क की इस श्रंखला में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने पुरानी इटारसी, बारह बंगला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, 33 और 34 में जनसंपर्क किया। महिला मोर्चा ने भी पुरानी इटारसी के वार्ड एक एवं दो, अनुसूचित जाति मोर्चा ने वार्ड 18,19, कुलदीप रघुवंशी और उनके साथियों ने वार्ड 23 में जनसंपर्क किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.