होशंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला शाखा ने आज जिला मुख्यालय पर हाथों में जंजीर बांधकर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना था कि आज हमें एक कार्यक्रम करना था जिसकी अनुमति बाकायदा ली गयी थी। लेकिन कार्यक्रम के निर्धारित समय पर अनुमति रद्द करने की सूचना जिलाध्यक्ष के दरवाजे पर लगा दी, यह अघोषित आपातकाल है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम की अनुमति के बाद कार्यक्रम के निर्धारित वक्त पर अनुमति रद्द करने के प्रशासन के कदम को मोर्चा ने विरोधी दल की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक माना है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम की अनुमति ठीक निर्धारित समय पर रद्द करने की सूचना जिलाध्यक्ष के दरवाजे पर लगा कर दी गई। प्रशासन कांग्रेस सरकार के दबाव में पक्षपात कर रहा है। ऐसा महसूस हो रहा है कि हम प्रदेश सरकार की तानाशाही की जंजीरों में बंधे हुए हैं। इसीलिए संगठन के सदस्यों ने अपने हाथों में जंजीर बांधकर प्रशासन के इस कदम का विरोध जताया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रांशु राने, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सलूजा, होशंगाबाद मंडल अध्यक्ष राजदीप हाड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पंकज, अश्वनी सिकरवार, गज्जू राजपूत आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजयुमो ने जंजीर बांधकर विरोध जताया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com