---Advertisement---

भारती बंधु का सूफी संत कबीर गायन कल 2 सिंतबर को 

By
On:
Follow Us

इटारसी। स्पिक मैके अध्याय इटारसी एवं लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के तत्वावधान में पद्मश्री से सम्मानित रायपुर छत्तीसगढ़ के भारती बंधु का सूफी संत कबीर गायन साईं कृष्णा रिसोर्ट सभागृह में 2 सिंतबर को शाम 6 से 8 बजे तक होगा। अध्यक्ष हेमंत शुक्ला और कार्यक्रम समन्वयक सुनील बाजपेयी, लायंस अध्यक्ष मो.अयूब खान, सांस्कृतिक समन्यवक भारतभूषण गांधी ने नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
भारती बंधु ने कबीर की रचनाओं को भजन में ढालकर एक अलग पहचान कायम की है। वे मंच पर बैठकर जब कबीर को गाते हैं तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। सबसे बड़े भाई स्वामी जीसीडी भारती वैसे तो रायपुर नगर निगम में सरकारी नौकरी में हैं, लेकिन दफ्तर के बाद उनका पूरा समय रियाज में ही बीतता है। उनका पूरा परिवार कबीरमय है। भारती बंधु परिवार में कई पीढिय़ों से भजन गायकी की परंपरा रही है, जिसे सहेजने और संगठित करने की प्रेरणा स्वामी जीसीडी भारती ने ग्रहण की और आज वे प्राय: सभी बड़े आयोजनों में शिरकत करने लगे हैं। अब तक वे हजारों कार्यक्रम दे चुके हैं। इनकी कबीरशैली अद्भुत है। तन पर सफेद कुरता और लुंगी, सिर पर हिमाचली टोपी सादगी के साथ जब स्वर लहरियां जुड़ती हैं तो माहौल कबीरमय हो उठता है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.