होशंगाबाद। लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व यहां नर्मदा के प्रसिद्ध सेठानी घाट में आयोजित किया। भोपाल के प्रेम नारायण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा ब्राज लोक गायन का प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा। सागर के भगवान दास रायकवार की टीम ने अखाड़ा का प्रदर्शन किया जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
भारत पर्व कार्यक्रम में भोपाल से आए प्रेम नारायण शर्मा ने सर्व प्रथम मां नर्मदा को प्रणाम कर कहा कि वे नर्मदा के पावन तट पर पहली बार अपने ब्राज गायन के लिए आए हैं। उन्होंने इसे मां नर्मदा का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे नर्मदा की पावन तट पर प्रस्तुति देने आए हैं। उनकी टीम के सदस्य अभिषेक शर्मा ने सर्व प्रथम गणेश वंदना से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रेम नारायण शर्मा ने मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए रिंदु सिंधु से बहती मां नर्मदा गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने इसके बाद ब्राज लोक गीत हे श्याम सुन्दर मुरलीधर मुरली को बचा जाना आकर रास रचा जाना गाया जिस पर दर्शक खुशी से झूम उठे। प्रेम नारायण शर्मा एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक ब्राज लोक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सागर से आए भगवान दास रायकवार के दल ने प्राचीन युद्ध कला अखाड़ा का प्रदर्शन किया। अखाड़ा के माध्यम से भारत की प्राचीन युद्धकला को पुन: अभिनय कौशल के माध्यम से जीवित किया। अखाड़ा के माध्यम से भगवान दास रायकवार के दल ने अपने अद्भुत नृत्य शैली के माध्यम से एवं शारीरिक चपलता के माध्यम से एवं तत्क्षण बुद्धि के माध्यम से कैसे युद्ध लड़ा जाता है और शत्रु को पराजित किया जाता है। इस युद्ध कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। अखाड़ा के माध्यम से भारत के प्राचीन युद्ध कला सजीव हो उठा। अखाड़ा के माध्यम से बताया गया कि प्राचीन भारत में व्यक्ति लकड़ी से बने औजार, हथियार के बल पर युद्ध लड़ता था। सेठानी घाट में मौजूद दर्शकों ने अखाड़ा प्रदर्शन की जमकर सराहना की। एसडीएम मनोज उपाध्याय एवं नगरपालिका अधिकारी अमरसत्य गुप्ता ने सभी कलाकारों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

भारत पर्व : ब्रज लोकगीतों पर झूमे दर्शक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com