होशंगाबाद। कृषि उपज मंडी के सामने एक युवक पर अज्ञात लोगों ने बीती रात जानलेवा हमला कर दिया। युवक की इतनी बुरी तरह से पिटाई की है कि अभी भी उसे होश नहीं आया है। मामले की जानकारी के बाद एसपी अरविंद सक्सेना, एएसपी शशांक गर्ग, टीआई महेन्द्र सिंह और एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर जाकर जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मंडी के सामने सुपयार सिंह नामक युवक पर अज्ञात ने जानलेवा हमला किया है। युवक का उपचार चल रही है, लेकिन उसे होश नहीं आया है। एसपी अरविंद सक्सेना ने अस्पताल पहुंचकर घायल के हालात जाने। टीआई महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 307 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
मंडी के सामने युवक को बेरहमी से पीटा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







