इटारसी। होशंगाबाद से आयीं कुछ अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं व अन्य महिलाओं ने आज यहां सूरजगंज स्थित कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह ने महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा पार्टी छोड़कर इन महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
कांग्रेस ज्वाइन करने वाली महिलाओं ने भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में उनको सम्मान नहीं मिलता था, उन्होंने कहा कि आज पांच महिलाएं आयी हैं, जबकि और भी महिलाएं हैं जो सरताज सिंह से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन करना चाहती हैं, लेकिन किसी कारणवश आ नहीं सकी हैं। जिन महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है उनमें शहजादी खान, नजमा खान, अनिता नागा, नर्गिस खान और अन्नू नागा हैं। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि वे नहीं जानते कि कौन भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहता है, उनके पास कोई जानकारी नहीं है और ना ही उन्होंने किसी से कहा कि वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएं, जिसको आना है उनका स्वागत है, उनको सम्मान देंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बूथ, कार्यकर्ता और लेबल से कुद नहीं होता। जनता का काम करने वाला ही जीतता है। उन्होंने कहा कि साधनों का सही उपयोग कर विकास करेंगे। कांग्रेस लगातार होशंगाबाद और इटारसी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाती रही है, क्या आप इन मुद्दों को इस चुनाव में उठाएंगे? इस सवाल पर उन्होंने सीधे जवाब देने के स्थान पर कहा कि हमारी पार्टी के जिस भी कार्यकर्ता को जो भी मुद्दे पता होंगे वे इसे उठाएंगे। इस मौके पर उन्होंने सिवनी मालवा में कराए विकास कार्य गिनाए। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, युवक कांग्रेस के मयूर जैसवाल, शैलेन्द्र पाली सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com