C&W की टीम बनी पहली विजेता
इटारसी। मानसून कप 6-ए साइड Hockey प्रतियोगिता की पहली विजेता टीम C&W क्लब और उपविजेता भारतीय क्लब रही। Hockey Hoshangabad ने खेल को प्रोत्साहन के लिए यह अनूठा प्रयोग शुरु किया है जिसके अंतर्गत हर रविवार को एक दिवसीय लीग मैच खेले जाएंगे जिसमें स्थानीय खिलाडिय़ों की छह टीमें खेलेंगी। हॉकी के मैदान पर दर्शकों का प्रवेश तो प्रतिबंधित था। लेकिन, खिलाडिय़ों ने ही खेल रही टीमों का जमकर उत्साहवर्धन किया।
रविवार को गांधी मैदान पर जहां कलात्मक हॉकी देखने को मिली तो पुराने अनुभव के भी दर्शन हुए। कई वर्ष पूर्व हॉकी छोड़ चुके सीनियर्स ने भी आज हॉकी थाम रखी थी। पहला मैच भारतीय क्लब और सीएंडडब्ल्यू के बीच खेला गया जिसमें सीएंडडब्ल्यू 2-1 से विजेता रही और फाइनल भी इन्हीं दोनों के बीच हुआ और दूसरी बार पुन: सीएंडडब्ल्यू की टीम ही विजेता रही। लीग मुकाबले में दूसरा मैच अंटाटोली क्लब और चियर्स के बीच हुआ जिसमें चियर्स ने 3-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच अमर ज्योति को हराकर चियर्स ने जीता। चौथे मैच में फ्रेन्ड्स और चियर्स के बीच 2-2 की बराबरी रही। पांचवे मैच में अमर ज्योति ने सीएंडडब्ल्यू को हराया और अंतिम लीग मैच में अंटाटोली ने फ्रेन्ड्स को 3-2 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच चियर्स क्लब को हराकर सीएंडडब्ल्यू ने फाइनल में प्रवेश किया तो दूसरा मैच अंटाटोली से 3-0 से जीतकर भारतीय क्लब ने फाइनल की टिकट पक्की की। फाइनल में बाजी सीएंडडब्ल्यू के हाथ 5-0 से लगी। मैच में बतौर अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष रविकिशोर जैसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज राठौर, हरप्रीत सिंघ छाबड़ा, राकेश जाधव, अवध पांडेय, वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील बतरा, मो. जाफर सिद्दीकी, इदरीश खान, सर्वजीत सिंघ सैनी, गुरमुख सैनी, कुलभूषण मिश्रा, अजय सिंह राजपूत, सीनियर खिलाड़ी दीपक जेम्स, अरुण राबर्ट, जयराज सिंह भानू, कन्हैया गुरयानी, दीपसिंह ठाकुर, रीतेश श्रीवास,शफीक, साजिद मलिक, राजू हरदुआ, आरिफ खान सहित अनेक जूनियर और सीनियर खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे।
क्लब और खिलाड़ी
– सीएंडडब्ल्यू क्लब
1. राजू हरदुआ (कप्तान)
2. इदरीश खान
3. विवेक पटैल
4. गीत सिंह ठाकुर
5. जुबेर खान
6. चंचल
– अमर ज्योति क्लब
1. आरिफ खान (कप्तान)
2. मनीष कोलते
3. डग्गी हैरी
4. प्रशांत तोमर
5. सुंदरम
6. संस्कार
– भारतीय क्लब
1. शफीक कुरैशी (कप्तान)
2. अमजद कल्लू गोलंदाज
3. साहू
4. विशाल तोमर
5. श्वेतांक जेम्स
6. रोहित
– अंटा टोली क्लब
1. कन्हैया गुरयानी (कप्तान)
2. अरुण रॉबर्ट
3. रितेश श्रीवास
4. शॉन ग्लैडविन
5. अर्पित अल्बर्ट
6. ओम पटवा
– फ्रेंड्स क्लब
1. नितिन राज (कप्तान)
2. दीपक जेम्स
3. रवि हरदुआ
4. मयंक जेम्स
5. मौसम आर्य
6. दिनेश सिंह
– चियर्स क्लब
1. साजिद मलिक (कप्तान)
2. दीपू गोटिया
3. वसीम कुरैशी
4. साहिल चौरे
5. आदर्श अल्बर्ट
6. ज़ैद खान
‘मानसून कप’ 6-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आगाज


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






