सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल ने पालीवाल वेयरहाउस पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। महिला मंडल ने फलदार छायादार वृक्षों के पौधे लगाये जिसमे आम, नीम, जामुन, बादाम थे। सभी महिलाओं ने हरी साड़ी पहन रखी थी और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाए थे।
माहेश्वरी महिला मंडल की मीडिया प्रभारी नीरू राठी ने कहा कि देश को हरा-भरा रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। हम संकल्प लें कि हर खुशी के अवसर हम पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे। जल है, तो कल है, जल ही जीवन है। इस बात को ध्यान रखते हुए जल के दुरुपयोग को रोकना चाहिए। कोरोनामहामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा बताये नियमों का पालन करना चाहिए। माहेश्वरी महिला मंडल सदस्यों में वंदना सारडा, प्रेमलता तोषनीवाल, सुधा कचोलिया, शीला सारडा, नितिका सारडा, शीला खडलोया, अंजू कचोलिया उपस्थित थीं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
माहेश्वरी महिला मंडल ने पौधरोपण किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com