– फिजिकल डिस्टेनसिंग सहित दी बचाव की जानकारी
इटारसी। महादेव सुंदरम जन-कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संचालित मुस्कान डे-केयर सेंटर मेहरागांव में आज मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किये हंै। उक्ताशय की जानकारी संस्था के प्रभारी नितिन वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
श्री वर्मा ने बताया कि कोविड-19 बीमारी के चलते आज मेहरागांव स्थित मुस्कान डे केयर सेंटर में रहने वाले सभी वृद्धजनों को मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित कर कोरोना से बचाव की कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। संस्था प्रभारी ने सभी वृद्धजनों को फिजिकल डिस्टेंसिंग रखते हुए साफ-सफाई से रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जितेन्द्र पटेल सरपंच, अखिलेश चौधरी सचिव, समाजसेवी मनीष ठाकुर सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुस्कान डे-केयर सेंटर में मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






