---Advertisement---

ये क्या तमाशा बना रखा है, तुम लोगों ने? एक साल में रोड नहीं बनी

By
On:
Follow Us

चार बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अफसरों फटकारा
इटारसी। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्र के विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने आज इटारसी में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट पर निरीक्षण केन्द्रित किया। सबसे पहले ऑडिटोरियम पहुंचे, यहां के बाद खेड़ा में बन रहे स्टेडियम और फिर स्टेडियम के साइड से निकली रोड देखने गए। स्टेडियम के साइड से एनएच से स्टेडियम और न्यास कालोनी से स्टेडियम को जोड़ा जा सकेगा, किन्तु एक वर्ष की समय अवधि में वहां रोड तो क्या रोड की भूमि पर उगी झाडिय़ां तक नहीं काटी जा सकीं। एनएच किनारे ही गोबर का बड़ा सा ढेर था। यह सब देख डॉ. शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि ‘ये क्या तमाशा बना रखा है तुम लोगो ने? एक साल में एक छोटी सी रोड तक नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि दो दिन में यहां की सफाई कराके काम प्रारंभ कराएं।
विस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने सुबह करीब सवा दस बजे अपना दौरा प्रारंभ कर दिया था। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला, नपा के सब इंजीनियर आदित्य पांडेय, लोक निर्माण विभाग से एके मेहतो, सभापति भरत वर्मा, राकेश जाधव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, जगदीश मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद थे।

it4918 3

ऑडिटोरियम 25 सितंबर से 1 अक्टूबर
ऑडिटोरियम का निरीक्षण करके विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल और सीएमओ अक्षत बुंदेला से पूछा कि ऑडिटोरियम का काम कब तक पूर्ण हो जाएगा। इसके लिए 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच पूर्ण करने का जवाब मिला है। ऑडिटोरियम के प्रथम तल पर इंडोर गेम्स की संभावना पर भी इस दौरान विचार किया गया। दरअसल, प्रथम तल पर एक बड़ा हाल है जिसमें टेबिल टेनिस, शतरंज, कैरम जैसे कुछ खेल हो सकते हैं।

it4918 2
स्टेडियम 10-15 सितंबर
खेड़ा पर बन रहे स्टेडियम का काम लगभग पूर्ण हो चुका है, वहां केवल सफाई कार्य शेष है। इसका लोकार्पण 10 से 15 सितंबर के बीच किया जा सकता है, निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा को ऐसा पीआईयू के अधिकारियों से आश्वासन मिला है। स्टेडियम में कबड्डी, टेनिस, बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण तीव्र गति पर है, जबकि प्रशासनिक भवन पूरी तरह से तैयार है, 10 से 15 सितंबर के बीच खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लोकार्पण करने आ सकती हैं।

it4918 1
तालाब 20 से 25 सितंबर
तालाब का काम भी अब गति पकड़ चुका है, पेविंग ब्लॉक्स लगाने का काम तेजी से चल रहा है, चारों तरफ पाथवे बनने के साथ ही क्यारियां बनाने का काम भी शुरु किया जा चुका है। रैलिंग का काम भी एक-दो दिन में शुरु हो जाएगा, इसकी सारी तैयारी हो चुकी है। इसका एक प्रवेश कमला नेहरु पार्क से भी देने की संभावना पर विचार किया गया। निरीक्षण में विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि तालाब का काम 20 से 25 सितंबर के बीच पूर्ण कर लिया जाएगा।

इटारसी को एस्ट्रोटर्फ दिलाएंगे
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा है कि उनकी खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया से बात हुई है। एशियन गेम्स में हमारी विधानसभा से तीन बच्चों ने प्रतिनिधित्व किया है। बच्चों को राज्य सरकारी की ओर से पचास-पचास लाख की राशि देने की घोषणा की जा चुकी है। विवेक सागर, हर्षिता तोमर और आध्या तिवारी। हम जल्द ही इन तीनों का जोरदार स्वागत करने वाले हैं। हॉकी का एक एस्ट्रोटर्फ होशंगाबाद में जल्द लग जाएगा, जबकि इटारसी के लिए खेल मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि स्टेडियम के अलावा भी शहर के खेल को कुछ मिलेगा। जल्द ही हॉकी के लिए इटारसी में वे कुछ अच्छा करने वाली हैं, हम यहां भी एस्ट्रोटर्फ लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी का काम भी पूर्णता की ओर से है, जल्द ही इसका भी लोकार्पण किया जाएगा।

ये बोले विस अध्यक्ष….
हम तेजी से विकास कार्य कर रहे हैं, कार्यों की समीक्षा भी समय-समय पर होती है। शहर को हम सर्वसुविधायुक्त बना देंगे ऐसा विश्वास है। हमारे कार्यकाल में अब तक खेल के क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है, हर खेल के लिए काम हुए हैं। आने वाले दिनों में शहर का नक्शा बदला-बदला नजर आएगा।
डॉ.सीतासरन शर्मा, विस अध्यक्ष

Sai Krishna1

gold 092018

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.