होशंगाबाद। मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होशंगाबाद जिले के 3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। वे 10 मार्च को पचमढ़ी आएंगी तथा प्रात: 10:20 बजे कन्या छात्रावास का भ्रमण कर 11 बजे कन्या छात्रावास से राजभवन के लिए रवाना होंगी। प्रात: 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक पचमढ़ी भ्रमण एवं ब्रीफिंग का कार्यक्रम रहेगा। राज्यपाल का सायं 4 बजे पचमढ़ी में स्थानीय भ्रमण, 4:10 बजे स निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। 11 मार्च को प्रात: 10 बजे स्थानीय भ्रमण, 10:10 पर निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम, प्रात: 11 बजे प्राकृत इंस्टीट्यूट का भ्रमण, दोपहर 12 बजे राजभवन रवाना होंगी। सायं 4 बजे राजभवन में मेल-मुलाकात के कार्यक्रम, सायं 5 बजे आर्मी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल 12 मार्च को प्रात: 9:15 बजे राजभवन से पचमढ़ी हेलीपेड के लिए रवाना होंगी तथा 9:30 बजे पचमढ़ी से उज्जैन रवाना होंगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पचमढ़ी में 3 दिनी प्रवास पर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com