---Advertisement---

रेलवे अस्पताल में नहीं मिल रही सुविधाएं

By
On:
Follow Us

कर्मचारी यूनियन ने दिया अधीक्षक को ज्ञापन
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन की युवा शाखा ने रेलवे अस्पताल नयायार्ड में सुविधाएं नहीं होने पर नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद से पुन: अनुबंध करने की मांग की है। संगठन ने आज रेलवे अस्पताल की अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर नर्मदा अस्पताल को रैफरल अस्पताल अनुबंधित करने की मांग की है।
संगठन की युवा शाखा ने कहा कि इटारसी में लगभग छह हजार रेलवे कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके एवं इनके परिवार के बच्चों को विशेष बीमारियों में नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद में विगत एक वर्ष से भेजा जाता था, जो अब अनुबंध समाप्त होने के बाद विराम की स्थिति में है। ऐसे में रेलकर्मियों में रोष व्याप्त है। संगठन ने कहा कि जल्द से जल्द यह अनुबंध पुन: लागू कराया जाए ताकि रेलकर्मियों और उनके परिजनो को उचित उपचार मिल सके। यदि रेलवे प्रशासन इस अनुबंध में देरी करता है तो यूनियन के सदस्य रेलर्मियों के हित में द्वारसभा, धरना-प्रदर्शन करेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.