इटारसी। शहर के अन्नपूर्णा बाजार स्थित जानकी लॉज में नसरुल्लागंज के अनाज व्यापारी रेवाशंकर अग्रवाल 64 की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। श्री अग्रवाल का शव होटल के कमरा नंबर 308 में फंदे पर झूलता मिला। रविवार को सुबह होटल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज और व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान की वजह से आत्महत्या करना बताया है। उल्लेखनीय है कि रेवाशंकर अग्रवाल नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार लॉज में श्री अग्रवाल का शव पंखे से झूलता मिला। मृतक के पास से उनका मोबाइल और सुसाइड नोट मिला।
रेवाशंकर अग्रवाल अनाज का व्यापार करते थे और नसरुल्लागंज सहित आसपास की मंडियों से अनाज की खरीदी बिक्री के अलावा फैक्ट्रियों में गल्ले की सप्लाई किया करते थे। वे अक्सर इटारसी आना-जाना करते थे। बताया जाता है कि 1 सितंबर से गल्ला व्यापारी रेवाशंकर अग्रवाल जानकी लॉज में ठहर थे। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 9.15 बजे होटल के कमरे में देखा था। इसके बाद ही घटना हुई होगी।
लाज में झूलते मिला अनाज व्यापारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







